विशेष पेंशन महाभियान शिविर

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष पेंशन महाभियान शिविरों की श्रृंखला में मंगलवार को बडगांव पंचायत समिति के कडिया पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 212 जनों को पेंशन भुगतान के आदेश जारी किये गए।

 | 

विशेष पेंशन महाभियान शिविर

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष पेंशन महाभियान शिविरों की श्रृंखला में मंगलवार को बडगांव पंचायत समिति के कडिया पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 212 जनों को पेंशन भुगतान के आदेश जारी किये गए।

बडगांव प्रधान जमनालाल मोड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद, तहसीलदार भगवानदास, बडगांव विकास अधिकारी लक्ष्मीचन्द तोमर व स्थानीय सरपंच रतनसिंह आसिया के समन्वित प्रयासों से इतने बडे स्तर पर पीपीओ एक ही दिन में जारी हो सके। सभी आशार्थियों को मौके पर ही पीपीओ की प्रति सौंपी गई तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने कहा कि ग्रामवासी अगर जागरुक हैं तो वे सरकार की योजनाओं से अपने गांव का भरपूर विकास कर सकते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय वर्ग के साझा प्रयासों से ग्रामीणों में जागरुकता लायी जाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

शिविर में सर्वाधिक राष्ट्रीय वृद्घावस्था पेंशन के 177, राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 6, राज्य वृधावस्था पेंशन के 27, राज्य विधवा पेंशन व नि:शक्त पेंशन योजना के एक-एक आशार्थी को पीपीओ प्रदान किये। इस मौके पर सरपंच रतनसिंह आसिया ने बताया कि पंचायत के योग्यजन को लाभ दिलाने के लिए अपनी टीम के साथ विगत दस दिवस से किए गए अथक प्रयासों से इतने लोगों को लाभान्वित किया जा सका है।

इस कार्य में सचिव मोहनदास पटवारी, रेख पारीक, सहायक सचिव सूर्यप्रकाश एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहयोग दिया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal