जम्मू-कटरा से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन, हरियाणा-राजस्थान के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा
Udaipur Times, Railway News : हरियाणा राजस्थान समेत कई राज्यों के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) – बांद्रा टर्मिनस/दादर (DDR) – SVDK समर स्पेशल ट्रेन (04694/04693) चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन हरियाणा के जींद, जाखल, रोहतक और धुरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को मुंबई जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार 04694 कटरा-दादर स्पेशल 7 जून और 14 जून को कटरा से रवाना होगी, जबकि 04693 दादर-कटरा स्पेशल 9 जून और 16 जून को दादर से चलेगी। ट्रेन कुल दो-दो फेरे लगाएगी।
जींद स्टेशन पर समय
04694 कटरा-दादर स्पेशल
जींद आगमन : शाम 5:08 बजे
जींद प्रस्थान : शाम 5:10 बजे
04693 दादर-कटरा स्पेशल
जींद आगमन : रात 12:38 बजे
जींद प्रस्थान : रात 12:40 बजे
प्रमुख स्टेशन व समय (कटरा से दादर)
कटरा प्रस्थान : सुबह 6:40 बजे
जम्मू तवी : 8:10 बजे
पठानकोट : 10:00 बजे
जालंधर : 11:35 बजे
लुधियाना : 1:05 बजे
धुरी : 2:35 बजे
जाखल : 4:05 बजे
जींद : 5:08 बजे
रोहतक : 6:15 बजे
रेवाड़ी : 8:30 बजे
अजमेर : रात 10:22 बजे
रतलाम : सुबह 9:30 बजे
सूरत : शाम 5:49 बजे
बोरीवली : रात 9:42 बजे
दादर आगमन : रात 10:40 बजे
यात्रियों को राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में जम्मू-कश्मीर और मुंबई रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन में 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
जींद, जाखल, रोहतक और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए मुंबई जाने का यह एक बेहतर विकल्प साबित होगा।

