संतों का हुआ आध्यात्मिक मिलन

आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्य शासन श्री मुनि राकेश कुमार जी सहवर्ती संत मुनि सुधाकर जी एवं मुनि दीप कुमार जी के साथ स्थानकवासी परम्परा के लोकमान्य राष्ट्रसंत रूपमुनि के प्रवास स्थल पहुंचे।

 | 

संतों का हुआ आध्यात्मिक मिलन

आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्य शासन श्री मुनि राकेश कुमार जी सहवर्ती संत मुनि सुधाकर जी एवं मुनि दीप कुमार जी के साथ स्थानकवासी परम्परा के लोकमान्य राष्ट्रसंत रूपमुनि के प्रवास स्थल पहुंचे।

तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि प्रात: राष्ट्रसंत मुनि रूप कुमार जी की कुशलक्षेम पुछने अशोक नगर स्थित नाकोडा ज्योतिष कार्यालय पहुंचे जहां नाकोडा ज्योतिष कार्यालय के संस्थापक कान्तिलाल जैन, अशोक नगर समाज के मंत्री राजेन्द्र खोखावत एवं कई वरिष्ठ श्रावकों ने मुनि राकेश कुमार जी की अगवानी की। दोनों भिन्न-भिन्न परम्पराओं के संतों के आध्यात्मिक मिलन का नजारा बडा ही मार्मिक था जहां कई वरिष्ठ श्रावकों की उपस्थिति में दोनों ही संतों ने संस्मरणों का आदान-प्रदान किया तथा चातुर्मास में होने वाले मुख्य आयोजनों पर भी गहन चर्चा की।

इस अवसर पर सुकुन मुनि, डॉ. अमरिश मुनि निराला आदि संत भी उपस्थित थे। मिलन के इस अवसर पर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, संरक्षक शांतिलाल सिंघवी, मंत्री सूर्यप्रकाश मेहता, परामर्शक डालचन्द डागलिया, तेयुप अध्यक्ष दीपक सिंघवी आदि गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News