नाइयों की तलाई स्थित जैन समाज के नोहरे में आध्यात्मिक कार्यशाला

शहर के नाइयों की तलाई स्थित जैन समाज के नोहरे में आज तेरापंथ सभा की ओर से आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 | 

शहर के नाइयों की तलाई स्थित जैन समाज के नोहरे में आज तेरापंथ सभा की ओर से आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

तेरापंथ सभा की शशि चौहान ने बताया कि जैन समाज के लोगो में धर्म का प्रचार प्रसार करने हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के दौरान जैन गुरु ने विभिन्न क्षेत्रों से आये समाज के लोगो को सामूहिक पाठ करना सिखया गया, इस दौरान धार्मिक प्रश्नावली का भी आयोजन किया गया।

जैन मुनि ने धर्म के पालन, आचरण और वेदों के उच्चारण के बारे में बताया और कहा कि इन्सान के जीवन की मुलभुत समस्या अहंकार है। असफलता पर क्रोध और सफलता पर मान पैदा करता है, इसलिए मार्दव धर्म धारण करने वाला सफलता और असफलता पर साक्षी भाव बनाकर रखता है। क्योकि वह जनता है कि कोई भी सफलता हमेश नहीं मिलती है और असफलता भी हमेश नहीं रहती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News