खण्ड शिक्षण में खेलकूद प्रतियोगिता
श्रीराम कालेज आफ टीचर्स एज्यूकेशन, उदयपुर द्वारा आयोजित खण्ड शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में संयोजक डॉ रमेश जोशी व कार्यक्रम प्रभारी साधना जैन के निर्देशन में रा. उ. मा. विधालय, लकड़वास में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा प्रार्थना सभा में गाँव के सरपंच जग्गु पटेल का महाविधालय के छात्राध्यापकों द्वारा सम्मान किया गया।
श्रीराम कालेज आफ टीचर्स एज्यूकेशन, उदयपुर द्वारा आयोजित खण्ड शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में संयोजक डॉ रमेश जोशी व कार्यक्रम प्रभारी साधना जैन के निर्देशन में रा. उ. मा. विधालय, लकड़वास में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा प्रार्थना सभा में गाँव के सरपंच जग्गु पटेल का महाविधालय के छात्राध्यापकों द्वारा सम्मान किया गया। छात्राध्यापक हरीश माली ने बताया कि विधालय स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने से विधार्थियों में परस्पर सहयोग की भावना पैदा होती है तथा साथ ही बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। जलेबी रेस में अनिल डांगी, चेयर रेस में चैतन प्रकाश मीणा, चम्मच रेस में कैलाश डांगी तथा 50 मीटर दौड़ में महेन्द्र जोशी प्रथम स्थान पर रहे। इन प्रतियोगिताओं का संचालन शिवराम मीणा, मो. ताहिर व कामिनी पण्डया ने किया।