मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर सुखाडिया में 29 को खेल दिवस
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल द्वारा मेजर ध्यानचंद के 108वे जन्मदिवस पर 29 अगस्त को सुखाडिया यूनिवार्सिटी में खेल दिवस मनाया जाएगा जिसमें यूनिवार्सिटी के खेल से सम्बन्ध रखने वाले और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

इसी को लेकर की गई प्रेस वार्ता के दौरान यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन डी एस चुण्डावत ने बताया कि एक 20 मिनट के फ्रेंडली मैच का आयोजन किया जायेगा जिसमें उदयपुर शहर के पुराने हॉकी खिलाडी सम्मिलित होंगे और इस खेल में आम जन भी भाग ले सकते हैं।
यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स क्लब के सचिव दीपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की, “पुरस्कारों की दौड़ में महिला बास्केट बाल टीम को 31,000 रु नकद इनाम दिया जायेगा जिन्होंने वेस्ट जोन में सिल्वर पदक हासिल किया था; एंव उदयपुर शहर के दो छात्र – विक्रम चक्र एंव रवि राज शर्मा, जिन्होंने साउथ कोरिया ओलंपिक बेडमिन्टन प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की थी उनको 21,000 रु की नकद राशी दी जाएगी।
चुण्डावत ने कहा की यूनिवर्सिटी की तरफ से खिलाड़िय को कुल मिलकर 95,000 के नकद इनाम दिए जाएँगे। आने वाले टूर्नामेंटो में पुरस्कारों की राशी के लिए जिला प्रबंध कार्यालय को प्रस्ताव दिया गया है।