उदयपुर में अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के उपलक्ष्य में खेल सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में सभी अतिथियों ने शहर के प्रतिभावान 15 खिलाड़ियों एवं 12 प्रशिक्षको का सम्मान किया गया
 | 
Samman Samaroh

 

Udaipur Times, 23 जून 2026। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आज होटल कजरी के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर के उभरते प्रतिभावान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l  

उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत थी, समारोह की अध्यक्षता उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जालमचंद जैन ने की l 

इनका हुआ सम्मान 

समारोह में सभी अतिथियों ने शहर के प्रतिभावान 15 खिलाड़ियों एवं 12 प्रशिक्षको का सम्मान किया गया l जिसमे कैनोइंग एवं कयाकिंग की खिलाड़ी कनिष्का कुमावत एवं आयुष चौधरी, पावरलिफ्टिंग में एशियन सीनियर चैंपियनशिप के पदक विजेता एवं विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी गौरव साहू, शतरंज की खिलाड़ी दक्षिता कुमावत, बॉक्सिंग के राष्ट्रीय पदक विजेता चेतन सिंह पंवार, जूडो में नेशनल मेडलिस्ट डोली, वुशु खेल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में पदक विजेता सकीना बानो, नेशनल आइस स्केटिंग में पदक विजेता कृष्णा कंवर, जिम्नास्टिक खेल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पदक विजेता गौरव सिंह चौहान, नेशनल स्कूल गेम वेटलिफ्टिंग के पदक विजेता रूपेश बरांडा, राष्ट्रीय सीनियर नेशनल बास्केटबॉल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली चार्वी देवपुरा, राइफल शूटिंग में पदक विजेता पलक गुर्जर, तैराकी खेल में खेलो इंडिया चैंपियनशिप की पदक विजेता विधि सनाढ्य को स्मृति चिन्ह भेट कर उपरणा पहनाकर एवं नकद पुरस्कार रुपए 1100/- देकर अभिनन्दन कर स्वागत किया गया l

इसी प्रकार प्रशिक्षकों में बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह चुंडावत, कैनोइंग एवं कयाकिंग कोच दिलीप सिंह चौहान, कबड्डी कोच कपिल जैन , वुशु कोच विष्णु जोशी , पावरलिफ्टिंग कोच देवेंद्र साहू, जूडो कोच सुशील सेन, वेटलिफ्टिंग कोच चंद्रेश सोनी, तीरंदाजी कोच चतरलाल, शतरंज कोच प्रवीण कोठारी, कराटे कोच विक्रम सहगल एवं कबड्डी कोच आफताब खान को भी स्मृति चिन्ह भेट कर ,उपरणा पहनाकर एवं नकद पुरस्कार रुपए 1100/- देकर अभिनन्दन किया गया l

विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल, समाजसेवी जयंतीलाल राठौर, राजस्थान जिमनास्टिक संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान, जिला कबड्डी संघ उदयपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा थे l प्रारंभ में सभी अतिथियों का उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने स्मृति चिन्ह भेट कर, मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर कर स्वागत किया l कार्यक्रम का संचालन समारोह के संयोजक गिरधारी सिंह चौहान ने किया l

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव मदद का आह्वान किया है l  उन्होंने कहा कि उदयपुर में उद्योगपति एवं समाजसेवी की कमी नहीं है जरूरत है उन तक पहुंचने की ताकि वह खिलाड़ियों को उनके अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर आने-जाने, उनके खुराक एवं उनके इक्विपमेंट की व्यवस्था कर सके l उन्होंने कहा कि वह स्वयं राष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रही है l

इस अवसर पर पूर्व जिला खेल अधिकारी विक्रम सिंह चंदेल , पूर्व जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन , राजस्थान बास्केटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चुण्डावत , जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान , जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी , जिला ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान , जिला तीरंदाजी संघ , जिला साइकिलिंग संघ , जिला वुशु संघ एवं जुडो संघ सहित कई खेल संघो के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे l समारोह के पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया l अंत में उदयपुर  जिला ओलम्पिक संघ के सचिव मुकेश जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News