गीतांजली नर्सिंग में खेल सप्ताह का समापन
गीतांजली काॅलेज एवं स्कूल आॅफ नर्सिंग में स्पोट्र्स वीक - 2017 का समापन हुआ। खेल सप्ताह के संचालक जनक जोशी एवं विश्वास एएस ने बताया कि समापन पर सभी टीमों के फाइनल मैच हुए एवं सभी विजेताओं को ग्रेजुएशन डे के दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
गीतांजली काॅलेज एवं स्कूल आॅफ नर्सिंग में स्पोट्र्स वीक – 2017 का समापन हुआ। खेल सप्ताह के संचालक जनक जोशी एवं विश्वास एएस ने बताया कि समापन पर सभी टीमों के फाइनल मैच हुए एवं सभी विजेताओं को ग्रेजुएशन डे के दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
कबड्डी के प्रभारी शिवप्रताप सिंह, दीनदयाल सिंह, मेरी सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की टीम ने जीएनएम प्रथम वर्ष की टीम को 11 पोईंट से हराकर जीत हासिल की। केरम एवं शतरंज प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि केरम बाॅयज में वसीम खान (जीएनएम द्वितीय वर्ष) एवं विशाल भोई (बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष) ने चेतन एवं निलेश पाटीदार (बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष) को हराकर जीत दर्ज की।
शतरंज बाॅयज में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के पुष्पेंद्र एवं एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के चन्द्रपाल सिंह और शतरंज गर्ल्स में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की तबस्सुम एवं जीएनएम तृतीय वर्ष की संगीतां चावड़ा उपविजेता रहे। खो-खो बाॅयज के प्रभारी कमलेश जोशी ने बताया कि जीएनएम द्वितीय वर्ष की टीम ने बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की टीम को 8 पोईंट से हराकर जीत हासिल की।
टेबल टेनिस प्रभारी दिनश शर्मा ने बताया कि टेबल टेनिस बाॅयज में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के दर्शन ने बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के जयेश पाटीदार को हराया।टेबल टेनिस गर्ल्स में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की मेबिन जोर्ज ने बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की शिवानी नागदा को हरा जीत हासिल की। रस्सा कस्सी में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की धनन्जय टीम विजेता एवं बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की कुनाल टीम उपविजेता रही।