साइंस कॉलेज में खेल सप्ताह का शुभारम्भ

आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के संघटक विज्ञान महाविधालय के छात्रसंघ द्वारा खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. महीप भटनागर डीन विज्ञान महाविधालय तथा सुखाडिया केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा थे।

 | 

विज्ञान महाविधालय के छात्रसंघ के महासचिव अरविन्द कोटेड ने बतया की खेल सप्ताह 5 से 7 दिसम्बर तक खेला जाएगा। इसमें क्रिकेट, वालीबाल व बेडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत क्रिकेट में 12 टीम और वालीबाल में 6 टीमो ने हिस्सा लिया है।

कोटेड ने बताया आज बेडमिन्टन एकल प्रतियोगिता में सीमा माली ने बजी मारी तथा क्रिकेट मैच का फ़ाइनल कल खेला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News