गीतांजली नर्सिंग में खेल सप्ताह का शुभारंभ
गीतांजली काॅलेज एवं स्कूल आॅफ नर्सिंग में खेल सप्ताह का शुभारंभ काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ योगेश्वर पूरी गोस्वामी एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा मैराथन को हरी झण्डी दिखकर किया गया। मैराथन का उद्देश्य ‘रन टू बी फिट’ एवं खेल सप्ताह का उद्देश्य ‘प्ले फाॅर फिटनेस’ है।
| Dec 6, 2017, 17:43 IST

खेल सप्ताह के प्रथम दिन कबड्डी, केरम, चेस, टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई जिनमें बीएससी नर्सिंग, जीएनएम नर्सिंग, पीबी बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के वि़द्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को समापन के दिन पुरस्कृत किया जायेगा। 