पी.एम.सी.एच में धूमधाम से मनाया बसंतोत्सव
भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में आज माघ शुक्ल बसंत पंचमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में आज माघ शुक्ल बसंत पंचमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत पी.एम.सी.एच. के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ. एस एस सुराणा एवं जनरल मैनेजर एच.जी.गुप्ता ने मॉं सरस्वती की प्रतिमा के सक्षम दीप प्रज्जलन करके की।
इस अवसर पर उन्होनें कहा कि जिस तरह से मां सरस्वती सतोगुणी है उसी तरह हर इंन्सान को यह गुण स्वयं मे अंगीकार करना चाहिए। इस दौरान विधि विधान से मॉं सरस्वती की पूजा की गई।
बसंतोत्सव के इस पावन मौके पर यह संकल्प लिया गया कि जिस तरह से मॉं सरस्वती मन को खुश करने वाली है उसी खुशहाली से हर आम और खास का तन भी स्बस्थ्य और निरोगी रहे।
इस अबसर पर पी.एम.सी.एच. के नये स्वागत कक्ष का भी उदधाटन किया गया। इस मौके पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

