कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र 10 से 12 मार्च तक बंद रहेगा श्री एकलिंगजी मंदिर

एहतियातन लिया गया फैसला

 | 

एकलिंगजी ट्रस्ट का फैसला

उदयपुर, 6 मार्च 2021 । जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दृष्टि से कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी मंदिर को श्री एकलिंगजी ट्रस्ट द्वारा 10 से 12  मार्च को खुला नहीं रखने का निर्णय लिया है।

ट्रस्ट के उपसचिव (प्रशासन) अजय विक्रमसिंह ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अशोक कुमार को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि उदयपुर के अंबामाता क्षेत्र में फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर कैलाशपुरी में आने वाले हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों की दर्शन व्यवस्था में कोरोना की नई गाईड लाईन का पालन कराना असंभव है। 

उन्होंने पत्र में कहा है कि इस दृष्टि से 10 मार्च से 12 मार्च शुक्रवार तक श्री एकलिंगजी मंदिर कैलाशपुरी को आम दर्शनार्थियों के स्वास्थ्य व व्यापक हित में खुला नहीं रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सेवा-पूजा निर्बाध संपादित की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News