श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे का उदयपुर हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे सपत्नीक गुरूवार, दोपहर 2.20 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पहुंचने पर सम्भागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी दीपक कुमार व नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने भी उनका स्वागत किया।

 | 

प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की अगवानी में जयपुर के कच्छी घोड़ी के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर परम्परागत तरीके से स्वागत किया। इसके पश्चात् प्रधानमंत्री वहां से रवाना होकर उदयपुर स्थित उदयविलास होटल पहुंचे तथा जेटी से नाव में सवार होकर लेक पैलेस पहुंचे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे का उदयपुर हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अपने परिवार के साथ उदयपुर के लेक पैलेस में नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति बिनोद चौधरी के बेटे वरूण चौधरी की शाही शादी में शामिल होने के लिए पंहुचे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News