कैंडल मार्च निकाल कर श्रीदेवी को दी श्रृद्धांजली
उदयपुर शहर में फिल्मसिटी संघर्ष समिति की ओर से आज ख्यातिप्राप्त बाॅलीवुड कलाकार श्रीदेवी के निधन पर आज फतहसागर की पाल पर कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत सुपरस्टार को याद कर उन्हें श्रद्धांजली दी।समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि समिति अध्यक
उदयपुर शहर में फिल्मसिटी संघर्ष समिति की ओर से आज ख्यातिप्राप्त बाॅलीवुड कलाकार श्रीदेवी के निधन पर आज फतहसागर की पाल पर कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत सुपरस्टार को याद कर उन्हें श्रद्धांजली दी।
समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष मुकेश माधवानी, करण माधवानी सहित इस लाईन से जुड़े अनेक लोगों ने कैंडल मार्च में भाग ले कर फतहसागर पर श्रीदेवी के चित्र के सम्मुख श्रद्धांजली दी। मुकेश माध्वानी ने बताया कि श्रीदेवी की लेकसिटी से जुड़ी यादों को कभी भूल नहीं पायेंगे। वे सूरत एवं सीरत दोनों से ही बेहतरीन कलाकार थी। जिनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।
उल्लेखनीय है की शनिवार को दुबई में उनकी मौत के बाद आज उनके पार्थिव शरीर को तीन दिन तक अनेक कानूनी प्रक्रिया से गुज़ारकर मुंबई लाया गया। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी को नम आंखों से हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी। चेन्नई और हैदराबाद से 40 बसों में सवार होकर फैन्स मुंबई पहुंचे। अंतिम यात्रा में हजारों लोग श्रीदेवी के रथ के साथ चल रहे थे। सड़क के दोनों तरफ भी भीड़ नजर आई। लोगों ने मोबाइल टार्च जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी को उनके पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी।


