सृजन द स्पार्क ने दुबई में खोला चेप्टर

दुबई चैप्टर के पदाधिकारियों को दुबई चैप्टर चार्टर प्रदान किया व सदस्यों को पिन प्रदान की।
 | 
सृजन द स्पार्क संस्था ने संगीत एवं गजल को प्रोत्साहित करने भारत के साथ साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसी श्रृंखला में संस्था ने दुबई में अपने चेप्टर का शुभारम्भ किया।

उदयपुर। सृजन स्पार्क संस्था ने संगीत एवं गजल को प्रोत्साहित करने भारत के साथ साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसी श्रृंखला में संस्था ने दुबई में अपने चेप्टर का शुभारम्भ किया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश खमेसरा सचिव किशोर पाहजा ने बताया कि दुबई चैप्टर के प्रथम अध्यक्ष के रूप में राजकिशोर लालचंदानी सचिव योगेश भामूवनी मनोनीत किये गए हैं।

दुबई चैप्टर के पदाधिकारियों के उदयपुर आगमन पर सृजन अध्यक्ष राजेश खमेसरा, दिनेश कटारिया, राजेन्द्र शर्मा, जी. आर.लोढ़ा, प्रकाश लोढ़ा आदि ने उन्हें दुबई चैप्टर चार्टर प्रदान किया सदस्यों को पिन प्रदान की।

इससे पहले सृजन के जयपुर, हैदराबाद, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़ जोधपुर चेप्टर का गठन किया जा चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News