सेंट पॉल स्कूल का 74वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 | 
St Paul School

 

 

Udaipur Times, 17 जुलाई 2026। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर का 74वाँ स्थापना दिवस गुरुवार को विद्यालय परिसर में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता CDESU के अध्यक्ष बिशप देव प्रसाद गनावा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील चुघ, डॉ. कल्पना चुघ तथा प्रदीप पोरवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम शंकर त्रिवेदी, वीना जुनेजा, अजीत महावर तथा शंभू दत्त शाकद्वीपी शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य और समूह गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। विद्यालय शिक्षक बर्नार्ड भूरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि छात्र मास्टर हर्षित शर्मा ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कविता पाठ, नाट्य प्रस्तुति, समूह नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कक्षा 10 की कैडेट सार्जेंट दिव्यानी साहू तथा कैडेट कॉर्पोरल याशिका पानेरी को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सिद्धराज सिंह भदौरिया को विशेष उपलब्धियों के लिए स्कूयल प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्कोौ तथा स्कूटल प्रबन्धाक फादर स्टीकफन रावत ने छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नायशा पानेरी (कक्षा 10-ई) को आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर चुना गया।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय में धैर्य बोर्डिया (कक्षा 10-डी) तथा शब्बीर हुसैन (कक्षा 10-बी) 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को इस उपलब्धि तक पहुँचाने वाले शिक्षक सैमुअल फ्रांसिस और दीपक मिश्रा को भी विशेष पुरस्कायर से सम्मानित किया गया।

प्रायोजित पुरस्कारों के अंतर्गत डॉ. कल्पऔना चुघ व डॉ. सुनील चुघ द्वारा प्रायोजित ''स्वर्गीय डी.सी. चुघ मेमोरियल अवार्ड'' के तहत प्रावी कोठारी (कक्षा 10-बी) को बेस्ट ऑल राउंडर 2025-26 तथा अरमान रजा मंसूरी (कक्षा 10-डी) को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड प्रदान किया गया।

वहीं प्रदीप पोरवाल द्वारा प्रायोजित ''वनमाला मेमोरियल अवार्ड'' के अंतर्गत विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शाश्वत जैन (कक्षा 12-ए) को 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ सम्मानित किया गया।

बारहवीं विज्ञान वर्ग में शाश्वत जैन (94.6 प्रतिशत) प्रथम, अभिमन्यु सुहालका (94.2 प्रतिशत) द्वितीय तथा गीत जैन (92.4 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में अभिमन्यु देवपुरा (96.4 प्रतिशत) प्रथम, हर्षित सनाढ्य (95 प्रतिशत) द्वितीय तथा असद अली पालीवाला एवं रुद्रांश अग्रवाल (90प्रतिशत) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में यश वर्धन बोर्डिया एवं सोनाक्षी सोनी (95.8 प्रतिशत) अंक प्राप्तं कर संयुक्त रूप से प्रथम रहे। प्रावी कोठारी (94.2 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नमन दर्शन सेठ और धैर्य बोर्दिया (93.4 प्रतिशत) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूपल के स्थादपना दिवस के अवसर पर अपने अध्याक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को सम्बो धित करते हुए स्कूसल के ध्येदय वाक्यस ‘’सत्य‍म् मुक्तनये’’ को जीवन में चरितार्थ करने को कहा। साथ ही अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ सत्यप को अपनाने का संदेश दिया। वहीं स्कूिल प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्कोह ने इस संस्थामन की विकास यात्रा में शिक्षकों के योगदान को सराहा तथा संस्थायन के लिए उज्जावल भविष्यन की कामना की। समारोह के अंत में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। 

धन्यवाद ज्ञापन रिया हाड़ा एवं तनिषा जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय गान के साथ हुआ। विद्यालय की कक्षा 12-बी एवं 12-सी के विद्यार्थियों तथा शिक्षक चंदन मोदी व नवनीत सिंह बग्गाष ने कार्यक्रम के आयोजन मं  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News