भूमि पूजन के साथ मंच निर्माण शुरू, कल होगी मेहंदी रस्म

नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल द्वारा सुरेखा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को टाउनहाॅल प्रांगण में आयोजित की जा रही एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भजन संध्या के लिये भूमि पूजन के साथ ही आ

 | 
भूमि पूजन के साथ मंच निर्माण शुरू, कल होगी मेहंदी रस्म

नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल द्वारा सुरेखा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को टाउनहाॅल प्रांगण में आयोजित की जा रही एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भजन संध्या के लिये भूमि पूजन के साथ ही आज मंच निर्माण शुरू हो गया।

मण्डल अध्यक्ष तेजसिंह भण्डारी ने बताया कि 32 सौ वर्गफीट के बनने वाले मंच पर नाकोड़ा भैरव एवं नाकोड़ा पाश्वनार्थ भगवान की श्रृृगांरित प्रतिमा बिराजमान होगी। संयोजक नितिन नागौरी ने बताया कि शनिवार शाम मण्डल की महिला सदस्याओं द्वारा टाउनहाॅल प्रांगण में ही नाकोड़ा भैरव के भजन गाते हुए उनके नाम की मेहन्दी लगायेगी। भूमि पूजन के अवसर पर तेजसिंह भण्डारी, मुकेश राकेश, हस्तीमल लोढ़़ा, दिनेश जावरिया, डी.सी.जैन, सोहन नागौरी, किशनलाल कूकड़ा सहित अनेक संरक्षक एवं सदस्य मोजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News