‘‘रंगशाला’’ में कालिदास रचित ‘‘अभिज्ञान शाकुन्तल’’ का मंचन
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ में रविवार को महाकवि कालिदास रचित नाटक ‘‘अभिज्ञान शाकुन्तल’’ का मंचन किया जायेगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगशाला’’ में रविवार को महाकवि कालिदास रचित नाटक ‘‘अभिज्ञान शाकुन्तल’’ का मंचन किया जायेगा।
केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि नाट्य विधा के प्रोत्साहन तथा नाट्य मंचन की नैरन्तर्य को बनाये रखने व रंग दर्शकों को श्रेष्ठ कृतियों के माध्यम से नाट्य से जोड़े रखने के लिये केन्द्र द्वारा हर माह के प्रथम रविवार को रंगशाला का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 3 मार्च रविवार शाम सात बजे महाकवि कालिदास की रचना पर आधारित राजेन्द्र पांचाल द्वारा निर्देशित ‘‘अभिज्ञान शाकुन्तल’’ का मंचन किया जायेगा। इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा।