झीलों की नगरी में दी सितारों ने दस्तक, एकोन का आना स्थगित
लंदन के उद्योगपति पुरु सेठिया परिवार की शाही शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए आज उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर जानी-मानी हस्तियों का आना शुरू हो गया है।

लंदन के उद्योगपति पुरु सेठिया परिवार की शाही शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए आज उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर जानी-मानी हस्तियों का आना शुरू हो गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, केटरीना कैफ़ और उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल, केंद्रीय मंत्री प्रफ्फुल पटेल अपनी पत्नी वर्षा पटेल के साथ और संसद सदस्या रेणुका चौधरी और कई नामी गिरामी हस्तियाँ उदयपुर पहुँच चुकी हैं और मेहमानों के आने का सिलसिला अभी जारी है। हिप-हॉप सिंगर एकोन का आना फिलहाल स्थिगित हो गया है, सूत्रों के अनुसार एकोन कल उदयपुर आ सकते हैं।

होटल के कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और मीडिया सुबह से ही डबोक हवाई अड्डे पर पहुँच चुके थे, दोपहर बाद जब मेहमानों का आना शुरू हुआ तो एअरपोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी।