मात्र 5000 रुपये में शुरू करें पोस्ट ऑफिस का बिजनेस, हर महीने होगी लाखों में कमाई

 | 
मात्र 5000 रुपये में शुरू करें पोस्ट ऑफिस का बिजनेस, हर महीने होगी लाखों में कमाई 

Udaipur Times, Post Office Franchise Scheme : पूंजी की कमी और पैसे डूबने के डर से बहुत से युवा खुद का बिजनेस शुरू करने के सपना को पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे जानकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। मात्र 5 हजार रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट करके आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Franchise) ले सकते हैं।

आमतौर पर भारत में किसी भी प्राइवेट कंपनी की फ्रेंचाइजी (Franchise) लेने पर लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं लेकिन भारतीय डाक विभाग बहुत ही कम कीमत पर युवाओं के लिए यह मौका उपलब्ध करा रहा है। साथ ही इसमें धोखाधड़ी और पैसा डूबने का कोई भी खतरा नहीं है।

जानिए कैसे होगी कमाई (Income)? 

रजिस्टर्ड पोस्ट बुकिंग पर 3 रुपये प्रति आर्टिकल कमीशन।

स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 5 रुपये प्रति आर्टिकल कमीशन।

100 रुपये से अधिक के मनी ऑर्डर पर 3.5 फीसदी कमीशन।

डाक टिकट और स्टेशनरी की बिक्री पर 5 फीसदी तक लाभ।

रेवेन्यू स्टांप की बिक्री पर 4 फीसदी तक कमीशन।

यदि आपके यहां रोजाना अच्छी संख्या में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और पार्सल बुक होते हैं, तो आप हर महीने 20,000 से 50,000 रुपये या इससे अधिक की कमाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन (Apply)? 

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी (Franchise) के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

 किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। 

काम करने के लिए 50 वर्ग फीट की छोटी दुकान या निश्चित स्थान होना चाहिए।

कंप्यूटर और इंटरनेट की बुनियादी जानकारी होना फायदेमंद रहेगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड (Download) कर सकते हैं। 

फॉर्म भरकर उसे नजदीकी हेड पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा। 

आवेदन स्वीकृत होने के बाद डाक विभाग आपके साथ समझौता करेगा।

आप आधिकारिक तौर पर पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी शुरू कर सकेंगे। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News