गंगू कुंड की सफाई शुरू; गंदगी के विरोध में बंद रहा आयड

उदयपुर के पवित्र गंगू कुंड में पसरी गंदगी से भारी तादाद में मृत मछलियों की सफाई आज से आयड व्यापार मण्डल ने शुरू करवायी तथा प्रशासन द्वारा इस पावन स्थान की कोई देखरेख नहीं रखने के विरोध में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

 | 

जानकारी है कि आयड स्थित महासतिया के गंगू कुंड में लम्बे समय से कोई सफाई नहीं होने से सैकड़ो की तादाद में कुंड की मछलियों ने दम तोड़ दिया जिससे पानी और आस – पास का क्षेत्र बदबू मारने लग गया।

गंगू कुंड की सफाई शुरू; गंदगी के विरोध में बंद रहा आयड

आयड व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल चितौडा ने बताया कि हमने कई बार नगर परिषद सभापति को कुंड की सफाई तथा यहाँ विभाग का एक कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की परन्तु कोई परिणाम नहीं निकला।

गंगू कुंड की सफाई शुरू; गंदगी के विरोध में बंद रहा आयड

चितौडा ने बताया की अगर नगर परिषद द्वारा कुंड की सफाई का ध्यान नहीं रखा गया तो व्यापार मण्डल आन्दोलन करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News