आज से ही घर पर बनाना शुरू करें इस आटे की रोटी, बीमारियाँ रहेगी कोसों दूर

 | 
आज से ही घर पर बनाना शुरू करें इस आटे की रोटी, बीमारियाँ रहेगी कोसों दूर 

Udaipur Times, Best High Fiber Flours : इन दिनों पेट से जुड़ी समस्या आम हो गई है। हर 5 में से एक व्यक्ति पेट की बीमारी से परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण है आजकल लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और बाहर का तला-भुना और जंक फूड का बढ़ता सेवन है। हमेशा इस तरह का खाना खाने से कई लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां जैसे कि गैस, कब्ज और अपच जैसी परेशानियां सताने लगती है। वहीं दिन भर अपने कामकाज के कारण लोग सेहत पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं।

अब ऐसी स्थिति में अक्सर हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या खाया जाये तो सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो? आपकी इसी जरूरत को अपने ध्यान में रखते हुए आज हम आपको 5 ऐसे फाइबर से भरपूर आटे के बारे में बताने जा रहे हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ-साथ आपके वजन को भी कंट्रोल में रखेगा और आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। 

1. बाजरे का आटा

बाजरा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। जिन लोगों को गैस, अपच या पेट भारी रहने की समस्या होती है, उनके लिए यह आटा काफी फायदेमंद माना जाता है।

2. ओट्स का आटा

ओट्स में डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे इसे पचाना आसान होता है। यह कब्ज को दूर करने और पेट को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही यह आंतों की सेहत को भी बेहतर बनाता है। ओट्स की रोटी गैस, अपच और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं में राहत दे सकती है।

3. रागी का आटा

रागी एक पौष्टिक अनाज है जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे बनी रोटी, डोसा और चीला स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इसे दिन के किसी भी भोजन में शामिल किया जा सकता है।

4. जौ का आटा

जौ का आटा फाइबर से भरपूर होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे अक्सर गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाई जाती है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

5. ज्वार का आटा

ज्वार में भी पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इसे अन्य आटों के साथ मिलाकर भी उपयोग किया जा सकता है।

ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार इन हेल्दी आटों को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो इन्हें सीधे इस्तेमाल करने की बजाय गेहूं के आटे के साथ मिलाकर खाना बेहतर होता है। इससे स्वाद भी बना रहता है और शरीर धीरे-धीरे इनके पोषण के अनुसार ढल जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News