22 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस, 4 सालों में ऐसे बना दी करोड़ों की कंपनी

 | 
22 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस, 4 सालों में ऐसे बना दी करोड़ों की कंपनी  

Udaipur Times, Success Story : जो मेहनत करना जानते है वे एक न एक दिन अपना नया इतिहास के पन्नों में लिखते है। बीकॉम करने के बाद सागर गुप्ता ने मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में अपना हाथ आजमाया और फिर पिता के साथ मिलकर इतनी बड़ी कंपनी खड़ी कर दी कि इसका टर्नओवर करीब 600 करोड़ रुपये है।

कॉलेज से पढ़ाई के बाद हर युवा नौकरी की तलाश में रहता है लेकिन कुछ यंगस्टर्स ऐसे भी होते हैं जो नौकरी नहीं करते बल्कि जॉब के लिए एक कंपनी खड़ी कर देते हैं। देश में ऐसे कई युवा उद्यमी हैं जिन्होंने कम समय में अपने बिजनेस और कमाई से लोगों को हैरान कर दिया। इस लिस्ट में नोएडा के सागर गुप्ता का नाम भी आता है। इस यंग एन्टरप्रिन्योर ने पिता के साथ मिलकर महज 4 वर्षों में 600 करोड़ का बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर लिया। Success Story

जिस उम्र में सागर गुप्ता ने यह उपलब्धि हासिल की वह बहुत कम लोगों को नसीब होती है। 22 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी के बेहद प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी।कॉम पूरा करने के 1 साल बाद सागर ने अपने पिता के साथ बिजनेस शुरू किया। शुरुआत में वह सीए बनना चाहता था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिर 2017 में उनके करियर बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया। Success Story
 
पहुंचाया बुलंदी पर

पढ़ाई के बाद सागर गुप्ता मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में उतरना चाहते थे। जब उनके पिता ने 3 दशकों से सेमीकंडक्टर ट्रेडिंग के बाद एलईडी टेलीविजन निर्माण की इकाई का शुभारंभ किया, तो यह सागर के लिए एक सुनहरा अवसर था। 2019 में उन्होंने नोएडा में अपनी कंपनी लॉन्च की। हालांकि, यह काम इतना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने पिता की मदद से कॉन्टेक्ट बनाए और ब्रांडेड कंपनी सैमसंग, तोशिबा और सोनी जैसे ब्रैंड्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी। एलईडी निर्माण उद्योग पर चीन का दबदबा रहा लेकिन भारत में भी यह सेक्टर तेजी से उभर रहा है। Success Story

विदेशी कंपनियों को सप्लाई

सागर गुप्ता की कंपनी अब 100 से अधिक कंपनियों के लिए एलसीडी टीवी, एलईडी टीवी और हाई-एंड टीवी बनाती है। कंपनी हर महीने 1 लाख से ज्यादा टीवी बनाती है। 2022-23 में उनकी कंपनी का रेवेन्यू 600 करोड़ रुपए का था। सागर गुप्ता अब वाशिंग मशीन, स्पीकर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के निर्माण में भी उतरना चाहते हैं। Success Story

डीएनए की रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इसके लिए नोएडा में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। कंपनी पहले जमीन, उपकरण और सुविधाएं खरीदने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अब तक, उनका सोनीपत में एक कारखाना है और 1000 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी आने वाले 3 साल में आईपीओ भी ला सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News