MBA के दौरान शुरू की UPSC की तैयारी, बिना कोचिंग IPS बनकर रचा इतिहास

 | 
MBA के दौरान शुरू की UPSC की तैयारी, बिना कोचिंग IPS बनकर रचा इतिहास

Udaipur Times, Success Story : जिनके होसले बुलंद होते हैं और कुछ कर गुजरने का जनून होता है वो एक दिन ऊँचाइयों को जरुर हासिल करते हैं। इसी कहावत को सच करके दिखाया है अकांक्षा यादव ने। जिसने  पहले ही प्रयास में प्रीलिम्स और मेंस पास कर लिया, लेकिन इंटरव्यू में हुई एक गलती ने बड़ा सबक सिखाया। दिल्ली की DCP नॉर्थ-वेस्ट अकांक्षा यादव ने बताया कि किस तरह पहले प्रयास के इंटरव्यू में हुई एक छोटी-सी गलती से उन्होंने सीखा और कैसे आज भी समाज को समझने की उनकी पढ़ाई पुलिस सेवा में काम आती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की अकांक्षा यादव 2014 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा दिल्ली में ही हुई। इसके बाद उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस से MBA किया। MBA के बाद उन्होंने किसी कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी नहीं की। इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। वह खाली समय में झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने भी जाया करती थी।

अकांक्षा ने बताया  कि UPSC में उनका ऑप्शनल विषय समाजशास्त्र (Sociology) था। इस विषय ने न सिर्फ परीक्षा में उनकी मदद की, बल्कि IPS बनने के बाद भी उनके काम को एक नई समझ दी। उन्होंने कहा, “समाजशास्त्र पढ़ने से आपको यह समझने में मदद मिलती है कि समाज एक इकाई के रूप में कैसे काम करता है, लोगों के समूह कैसे बनते हैं और किसी सामाजिक समस्या के पीछे क्या कारण होते हैं.”

इसके अलावा UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए IPS अकांक्षा यादव ने अपने शुरुआती संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा उन्होंने पहले ही प्रयास में पास कर ली थी। लेकिन मेंस में निबंध (Essay) के पेपर में अपेक्षा के मुताबिक अंक नहीं मिले। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उनका निबंध उतना व्यवस्थित और प्रभावशाली नहीं था, जितना होना चाहिए था। अगले प्रयास में उन्होंने अपने विचारों को बेहतर तरीके से जोड़ने और उन्हें स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया।

इंटरव्यू के पहले प्रयास में भी उन्हें एक अहम सीख मिली. अकांक्षा बताती हैं कि पहली बार इंटरव्यू बोर्ड के सामने बैठते समय वह काफी घबराई हुई थी। बोर्ड के सदस्य अच्छे सवाल पूछ रहे थे, लेकिन घबराहट में वह बिना सोचे-समझे बहुत तेजी से जवाब देने लगीं। उनके जवाब में स्पष्टता नहीं थी।

अपने अनुभव के आधार पर वह UPSC एस्पिरेंट को एक खास सलाह देती हैं। उनके मुताबिक, इंटरव्यू में सवाल सुनते ही तुरंत जवाब देने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, “जब भी आपसे कोई सवाल पूछा जाए, तो दो-तीन सेकंड का विराम लीजिए। पहले अपने मन में जवाब के बारे में सोचिए और फिर बोलना शुरू कीजिए। 

अकांक्षा यादव की पहली पोस्टिंग दिल्ली के पश्चिम विहार में ACP के तौर पर हुई। ये इलाका अपराध की दृष्टि से काफी संवेदनशील था। इसमें निहाल विहार जैसे क्षेत्र भी शामिल थे, जहां बड़ी संख्या में झुग्गी-बस्तियां थी और आए दिन गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आती थी।

जानकारी के अनुसार, इसके बाद उनकी पोस्टिंग पुडुचेरी में SSP के रूप में हुई, जहां उन्होंने दो साल से अधिक समय तक सेवाएं दीं। फिर उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश हुआ। वहां उन्हें चीन और म्यांमार की सीमा के नजदीक काम करने का अवसर मिला। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में करीब चार साल तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वह दिल्ली लौटीं. यहां उन्होंने दक्षिण-पश्चिम जिले में एडिशनल DCP के तौर पर काम किया। फिर DCP प्रेसिडेंट सेल और उसके बाद DCP नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की जिम्मेदारी संभाली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News