मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिवस का राज्य सम्मेलन कल
राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन कल से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने जा रहा हैं जि

राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन कल से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने जा रहा हैं जिसमें पुरे राज्य से 500 से अधिक दवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन के प्रदेश मंत्री संजीव खंडेलवाल ने बताया कि सरकार की कमजोर दवा नीति के कारण आम आदमी महंगी दवाई खरीदने को मजबूर है, इस विषय पर सभी दवा प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
खंडेलवाल ने बताया कि इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सी.आई.टी.यु के राज्य अध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला होंगे एंव साथ ही राज्य महामंत्री बी.एस राणा व अखिल भारतीय महामंत्री आलोक बनर्जी उपस्थित होंगे।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में दवाइयों के मुल्य निर्धारण, दवा कंपनियों द्वारा व्यापार को बढ़ाने के लिए अनुचित तरीको को अपनाने व दवा प्रतिनिधियों के कार्य समय को निश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चाएँ की जाएगी।
