राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

आखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत के द्वारा आज सरकार की सद्बुद्धि देने हेतु कोर्ट चोराहा स्थित हन

 | 

राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

आखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ एकीकृत के द्वारा आज सरकार की सद्बुद्धि देने हेतु कोर्ट चोराहा स्थित हनुमान मन्दिर में यज्ञ का आयोजन किया गया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलम धाबाई ने बताया कि महासंघ के द्वारा विगत पांच वर्षों से सरकार से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन-धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कई बार महासंघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकरियों के साथ चर्चा भी हुई, लेकिन सरकार के द्वारा राज्य कर्मचारीयों की मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गत दिनों महासंघ के द्वारा 11 मांगों को जल्द पूरी करने को लेकर 4 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया गया था, जिस पर अब तक सरकार के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

आगमी दिनों में महासंघ के निर्देशानुसार प्रदेश भर में हड़ताल कर आन्दोलन किया जायेगा।

महासंघ के द्वारा लगातार निम्न मांगो की मांग की जा रही है। जिनमें सरकार के द्वारा जो वेतनमान 1 जुलाई 2013 से लागु किया गया उसे 1 जनवरी 2006 से दिया जायें, वेतन सम्बधी विसंगतियो को दुर किया जाये,सभी राज्य कर्मचरियों को जिला मुख्यालयों पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

इस दौरान पद्रेश मंत्री विरेन्द्र सिंह राठौड,  दिलीप सिंह कच्छेर, प्रेमदास वैष्णव, किशन सिंह सोंलकी, भेंरूसिंह राठौड सहित कई मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News