वेदान्ता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल राजस्थान दिवस समारोह में स्टेट गेस्ट

दिग्गज धातु खनन उद्योगपति एवं वेदान्ता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल राजस्थान दिवस समरोह में शिरकत होने के लिए सीधे विदेश से जयपुर आये हैं। श्री अनिल अग्रवाल राजस्थान दिवस समारोह के स्टेट गेस्ट रहे।

 | 

श्री अनिल अग्रवाल की राजस्थान में दो बड़ी कंपनियॉं हिन्दुस्तान ज़िंक एवं केयर्न इण्डिया भारत एवं विश्व में खनन उत्पादन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। केयर्न इण्डिया भारत में 30 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन करती है।

वेदान्ता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल राजस्थान दिवस समारोह में स्टेट गेस्ट

ज्ञातव्य रहे कि श्री अनिल अग्रवाल की वेदान्ता रिसोर्सेज दुनिया की सबसे बड़ी धातु एवं खनन कंपनियों में से एक है जो जस्ता, तांबा, लौह अयस्क, बिजली, एल्यूमिनियम और ऊर्जा उत्पादन करती है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी वेदान्ता लिमिटेड को नियंत्रित करती है जिसकी भारत, अफ्रीका और आयरलैण्ड में विभिन्न कंपनियॉं स्थापित है। वेदान्ता के कारोबार में हिन्दुस्तान जि़ंक, जिंक इंटरनेशनल, स्कॉर्पीन ज़िंक, स्टरलाइट कॉपर, सेसा गोवा, केयर्न इण्डिया, टीएसपीएल एवं एल्यूमिनियम उद्योग बालको और वैल शामिल है। वेदान्ता समूह ने विदेशी पूंजी अर्जित कर भारत में निवेश किया है।

वेदान्ता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल राजस्थान दिवस समारोह में स्टेट गेस्ट

राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से कस्बे रींगस के श्री अनिल अग्रवाल ने विश्व के औद्योगिक पटल पर अपनी अनूठी उद्यमिता की धाक जमाते हुए श्री अग्रवाल खनिज एवं धातु व्यापार में तेजी से प्रगति करते हुए आज एक अत्यन्त सफल एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व हैं ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News