राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुनानक कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय में आज अखिल राजस्थान गुरुनानक देव चल वैजयंती हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुखाडिया विश्वविद्यालय दर्शन शास्त्र की प्रो. डॉ.सुधा चौधरी थी। विशिष्ट अतिथि मनोहर सिंह सच्चर, अमर पाल सिंह पाहवा व अजित सिंह पाहवा थे।
गुरुनानक कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय में आज अखिल राजस्थान गुरुनानक देव चल वैजयंती हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुखाडिया विश्वविद्यालय दर्शन शास्त्र की प्रो. डॉ.सुधा चौधरी थी। विशिष्ट अतिथि मनोहर सिंह सच्चर, अमर पाल सिंह पाहवा व अजित सिंह पाहवा थे।
महाविद्यालय रंगमंच पर आयोजित ‘महिलाओं की बढ़ती हुई महत्वाकांक्षा एवं आर्थिक स्वतंत्रता ही स्वयं के शोषण के लिए उत्तरदायी है’ पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के 30 प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने मौलिक विचार खुलकर रखे।
विषय के पक्ष के प्रतिभागियों ने कहा कि वर्तमान की नारी ने अपने स्वतंत्रता को स्वछंदता में बदल दिया है। अपनी महत्वकांक्षाओं के कारण उसने अपनी अस्मिता का हनन कर लिया है। महिलाएं अपनी वृहद महत्वकांक्षाओं के कारण वह अपनी सामाजिक व चारित्रिक महत्व को नज़र अंदाज़ कर रही इसी कारण वह स्वयं के शोषण का कारण बन रही है।
वहीँ विषय के विपक्ष के प्रतिभागियों ने कहा कि हमारा समाज डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि नारी की महत्वकांक्षा या आर्थिक स्वतंत्रता पर चर्चा करने से बेहतर है कि नारी के संदर्भ में हमे अपनी सोच बदलनी चाहिए। आज समाज में कन्या भ्रूण हत्या, समाज में दहेज़ प्रथा, बस में बलात्कार व सड़क पर तेजाब फेक ने जैसी घटना में महत्वकांक्षा व आर्थिक स्वतंत्रता कहा दोषी है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी ने कहा कि भारतीय व पाश्चात्य समाज में नारी की स्थिति में भिन्नता है। नारी के संदर्भ में कई नकारात्मक अवधारण भारतीय परिप्रेक्ष्य में है। नारी के प्रति सोच को बदलने की आवश्यकता है। संसथान सचिव अमर पाल सिंह पाहवा ने नारी के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता जताई।
प्रतियोगिता के घोषित परिणामों के तहत व्यक्ति गत पुरस्कार में निम्बार्क बी.एड कॉलेज की आकांक्षा दुबे को 2100 रूपये, द्वितीय होम साइंस कॉलेज की निशु कुंवर भाटी को 1500 रूपये, तृतीय पुरस्कार निम्बार्क बी.एड कॉलेज की रूपल चौहान को 1100 रूपये, तथा विद्याभवन रूरल इंस्टीट्यूट की रश्मि उपध्याय को 501 रूपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal