राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रारंभ, विधिवत् उद्घाटन स्थगित

खादी ग्रामोद्योग मुम्बई एवं राजस्थान आदिमजाति सेवक संघ जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी (मेला) का रविवार को शुभांरभ हो चुका है।

 | 

उत्तरप्रदेश के खादी क्षेत्र के गांधी आश्रम के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध स्वतन्त्रता सेनानी जयन्ति लाल का रविवार को आकस्मिक निधन के कारण खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का विधिवत् समारोहपूर्वक उद्घाटन स्थगित कर प्रदर्शनी स्थल पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजलि दी गई।

मेला प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। मेले में 150 स्टॉलों पर खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न उत्पाद बिक्री हेतु प्रदर्शित की गई है। साथ ही मेले में खादी के उत्पादों पर 15 से 30 प्रतिशत की छूट रहेगी।

राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रारंभ, विधिवत् उद्घाटन स्थगित

यह जानकारी देते हुए जिला उद्योग केन्द्र के खादी उपनिदेशक प्रकाशचंद गौड ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी टाउनहॉल प्रांगण में लगाई गई है। मेले में सुती, ऊनी, पॉली एवं शिल्क की खादी की साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, शॉल, गद्दे, रजाईयां, तकियें, खादी ग्रामोद्योग से जुड़े आर्युवेद हर्बल उत्पाद, आचार, मुरब्बा, मसाले, हैण्डीक्राफ्ट के सामानए चर्म से बनी वस्तुएं आदि बिक्री हेतु प्रदर्शित की गई है।

राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रारंभ, विधिवत् उद्घाटन स्थगित

रविवार को मेला स्थल पर मेलार्थियों की काफी चहल पहल रही और उन्होंने अपने पसंदीदा खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादो की जमकर खरीददारी की। उदयपुरवासी प्रतिवर्ष खादी मेला का बेसब्री से इन्तजार करते है। मेला संयोजक पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि मेला 25 दिसम्बर तक चलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News