राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारियों का सम्मान 5 अक्टूबर को
शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक उदयपुर भरत मेहता ने बताया कि शिक्षा विभागीय (राज्य स्तरीय) मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सम्मान समारोह में उदयपुर मण्डल से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

समारोह में वरिष्ठ लिपिक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रतापगढ सुरेश कुमार शिल्पकार, कार्यालय सहायक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रतापगढ राजेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ लिपिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवाडा, बांसवाडा जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, जमादार राजकीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर केसर सिंह राजपूत, वरिष्ठ लिपिक उपनिदेशक (माध्यमिक), उदयपुर सुभाषचन्द्र सनाढ्य, जमादार राजकीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर गोपाल सिंह बल्ला, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उदयपुर (द्वितीय) कृष्ण गोपाल सनाढ्य का चुनाव किया गया है।