राजस्थान की धरोहर एवं विरासत के संबंध में राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता
भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टैक) की ओर से पुरातत्व विभाग आयड़ संग्रहालय एवं हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से राजस्थान की, विशेषकर उदयपुर संभाग की प्राकृतिक धरोहर (जैविक तथा अजैविक) एवं निर्मित विरासत के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से एक राज्य-स्तरीय फोटोग्राफी (छायाचित्र) प्रतियोगिता

भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टैक) की ओर से पुरातत्व विभाग आयड़ संग्रहालय एवं हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से राजस्थान की, विशेषकर उदयपुर संभाग की प्राकृतिक धरोहर (जैविक तथा अजैविक) एवं निर्मित विरासत के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से एक राज्य-स्तरीय फोटोग्राफी (छायाचित्र) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से अधिक से युवा एवं वृद्ध नागरिकों से 4 फरवरी तक प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएगी।
इन्टैक उदयपुर अध्याय के प्रभारी डॉ. बी. पी. भटनागर ने बताया की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित विरासतों को जो सुदूर क्षेत्रों में बिखरी हुई है, का डोक्यूमेंटेशन कर उन्हें पर्यटकीय आकर्षण के रूप में बढ़ावा देना है।
भूपर्यटन को मिले बढ़ावा
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पी. एस. राणावत ने बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से भूधरोहरीय सम्पदाओं द्वारा हमारे समाज को जो सम्पन्नता, शक्ति एवं पहचान मिली है उसे उजागर करना है एवं उनके संरक्षण के लिए एक प्रलेखन तैयार करना है जिसे सन् 2020 में दिल्ली में होने वाली 36वीं अन्तर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस में प्रदर्शित कर प्रचार-प्रसार किया जा सके ताकि पर्यटन विशेषकर भूपर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आयोजन समिति के सदस्य डॉ विनोद अग्रवाल तथा डॉ महेश शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता की चुनिंदा प्रविष्टियों की फोटो-प्रदर्शिनी 19 फरवरी से 21 फरवरी तक उदयपुर में आयड़ संग्रहालाय में लगाई जाएगी और बाद में प्रदेश के अन्य शहरों में वहाँ के इन्टैक अध्याय के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी।
पुरस्कार
प्रतियोगिता में श्रेष्ठता के आधार पर प्रथम पुरस्कार के रुप में 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार व सराहना पुरस्कार के रुप में तीन प्रतिभागियों को तीन-तीन हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक विजेता को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। हर प्रदर्शित प्रविष्टि को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
Photo Courtesy by Arpit Didwania
