हरियाणा में यहां होगी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, देखें पूरा शेड्यूल

 | 
हरियाणा में यहां होगी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, देखें पूरा शेड्यूल 

Udaipur Times, Haryana News : खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सीनियर एथलीटों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का मौका है। 13वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 19 व 20 सितंबर को नरवाना के नवदीप स्टेडियम में होगी।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम चुनी जाएगी। 

राष्ट्रीय स्पर्धा 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली में होगी। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के मुताबिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 सितंबर तक एएफआई की यूआईडी के माध्यम से किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News