वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जैन के देहावसान पर दु:ख व्यक्त

महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान ने राजस्थान वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर जैन के देहावसान पर दुख व्यक्त किया है।

 | 

महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान ने राजस्थान वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर जैन के देहावसान पर दुख व्यक्त किया है।

संस्थान के महासचिव भंवर सेठ ने बताया कि जैन पिछले 8 वर्षो से राजस्थान वरिष्ठ नगारिक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित थे। वे निरन्तर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे।

वे गत 1 वर्ष से बीमार चल रहे और आज सवेरे उन्होंन अंतिम श्वंास ली। जैन इमरजेन्सी के दौरान 18 माह उदयपुर की जेल में रहे और राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में भी इन्होंने राज्य की सेवा की। वे अच्छे लेखक सेवाभावी, मिलनसार इंसान थे। उनके देहावसान पर चौसरलाल कच्छारा व मानमल कुदाल ने भी दुख व्यक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News