सौम्य पाण्ड़े को राज्य स्काउट पुरस्कार
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर की ओर से राज्य स्तर 22 फरवरी

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर की ओर से राज्य स्तर 22 फरवरी, 2015 प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा, जयपुर पर आयोजित राज्य पुरस्कार स्काउट्स व गाइड्स अवार्ड सम्मान समारोह में सेेंट एॅन्थोनिज़ स्कूल के सौम्य पाण्डे़ को राज्य पुरस्कार स्काउट्स अवार्ड प्राप्त हुआ हैं।
मिडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत होनहार स्काउट्स छात्र सौम्य पाण्डे को यह अवार्ड राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कल्याण सिंह के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र व बैज के रूप में प्राप्त हुआ हैं। विद्यालय में संचालित स्काउट्स प्रवृति से पहली बार इस प्रकार का अवार्ड प्राप्त होकर विद्यालय गौरवान्वित हैं।
विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया इससे विद्यालय में अध्ययनरत् छात्र-छात्राआंे को भी स्काउटिंग गाइडिंग प्रवृति से जुडने के लिए संबल मिल सकेगा तथा आगामी सत्रों में और भी अधिक पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव विद्यालय प्राप्त कर सकेगा।
सौम्य पाण्डें का विद्यालय परिवार द्वारा भी सम्मान किया गया।
