राज्य सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2013

ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में शुरू हुई राज्यस्तरीय सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता मीरा स्पोटर््स एकेडमी हॉल, रेजीडेंसी रोड़, उदयपुर में शुरू हुई। ऑल राजपूताना शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अजय अजमेरा ने बताया कि प्रथम दिन हुए 3 मुकाबलों में वरियता प्राप्त शातिरों का दबदबा रहा।

 | 

इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चन्द्रप्रकाश भट्ट, उदयपुर संभाग के प्रथम राष्ट्रीय निर्णायक एवं पूर्व सचिव जिला शतरंज संघ व धर्मनारायण दोशी समाजसेवी व शतरंज खिलाड़ी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में राज्यभर के 14 जिलों के कुल 126 शातिर हिस्सा ले रहे है। जिसमें से 19 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी है। प्रथम दिन हुए चक्रो के पश्चात् स्थिति इस प्रकार है-

श्रीनीबासा मिश्रा, कांतिलाल दवे, राजेन्द्र तेली, मोनिका साहू, महेन्द्र सिंह राठोड़, अमित असवानी, अनिलराज खत्री, अर्पित सक्सेना, शिवशंकर दवे, अनास अली खान, भावेश साहू, रिचिन जैन, अर्पित कुमार गुप्ता, चन्दरजीत सिंह राजावत, चेतराम, विक्रम मूखिजा, योगेश हिंगड़, देवांश चेचाणी, द्विव्यांशु बाबेल, निखिल यादव, शुभानी कपूर सहित कई शातिर बढ़त बनाए हुए है।

प्रतियोगिता का अगला चक्र आज प्रातः 09ः00 बजे खेला जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News