राजकीय किशोर गृह के बच्चें पढेगें अंग्रेजी स्कूलों में

उदयपुर 25 अप्रैल 2019, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष रविंद्र कुमार माहेश्वरी की मार्गदर्शन से राजकीय किशोर गृह के 12 बच्चों का दाखिला निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में करवाया गया। न्यायाधिपति श्रीमान संदीप मेहता, राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने फरवरी 2019 में अपने निरीक्षण के दौरान 4 बच्चों को जिला विध

 | 
राजकीय किशोर गृह के बच्चें पढेगें अंग्रेजी स्कूलों में

उदयपुर 25 अप्रैल 2019, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष रविंद्र कुमार माहेश्वरी की मार्गदर्शन से राजकीय किशोर गृह के 12 बच्चों का दाखिला निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में करवाया गया। न्यायाधिपति श्रीमान संदीप मेहता, राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने फरवरी 2019 में अपने निरीक्षण के दौरान 4 बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की पहल पर गत वर्ष निजी अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश करवाने की जानकारी मिलने पर, समाज के अन्य वर्गाे के साथ-साथ अधिवक्ताओं को इस मुहिम से जोडने की पहल की थी। जिसके फलस्वरूप इस वर्ष बार एसोसिएशन उदयपुर के 4 अधिवक्ताओं हर्ष मेहता, रतन सिंह राव, राजेन्द्र हिरण एवं विवेक व्यास ने राजकीय किशोर गृह के 12 बच्चों की 12वी तक की पढाई का जिम्मा लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की इस अनूठी पहल में सहयोग देते हुए, महर्षि दधीचि सेकेण्डरी स्कूल एवं रसिक लाल धारीवाल पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों की फीस एवं आवागमन माफ किया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर की सचिव श्रीमती रिद्धिमा शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिक अखिलेश जैन भी इसमें योगदान देगे और राजकीय किशोर गृह में रहने वाले बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय़ में पढने के अवसर प्राप्त होगें। साथ ही प्रत्येक वर्ष इस मुहिम में बच्चों एवं अधिवक्ताओं की संख्या बढाई जाएगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

“अधिवक्ताओं का ऐसा अनुपम योगदान उपेक्षित बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडने में निश्चित रूप से एक सफल प्रयास है ” – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र माहेश्वरी

“अपनी तरह की इस अनूठी पहल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर आगे बढाएगा और अधिक से अधिक उपेक्षित वर्गाे को संभ्रात वर्गाे से जोड़कर उनके उत्थान के लिए कार्यरत रहेगा ” – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमति रिद्धिमा शर्मा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News