राज्य महिला आयोग के दल ने किया झाड़ोल क्षेत्र का दौरा

राज्य महिला आयोग की सदस्य लता प्रभाकर एवं दमयनित बाकोलिया ने झाड़ोल क्षेत्र में 'डायन' कहकर महिला को प्रताडि़त करने के प्रकरण की जाँच करने हेतु झाड़ोल एवं कंटालिया गाँव का दौरा किया।

 | 

राज्य महिला आयोग की सदस्य लता प्रभाकर एवं दमयनित बाकोलिया ने झाड़ोल क्षेत्र में ‘डायन’ कहकर महिला को प्रताडि़त करने के प्रकरण की जाँच करने हेतु झाड़ोल एवं कंटालिया गाँव का दौरा किया।

प्रकरण मे पीडि़ता टमू देवी से वार्ता कर पूरी जानकारी प्राप्त की गर्इ, पीडि़ता के माता-पिता परिजन एवं गाँव के मोतबीर लोगों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गर्इ। इसी दौरान माननीय सदस्याओं द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया एवं वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

दौरे में रश्मि कौशिश कार्यक्रम अधिकारी, महिला अधिकारिता, मंजू चौबीसा, प्रचेता झाड़ोल एवं मंजू तिवारी, प्रचेता(खैरवाड़ा) आदि सदस्यों के साथ रही। सलूम्बर एवं डुंगरपुर क्षेत्र में डायन प्रकरणों की जाँच करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News