राज्य का पहला तीन दिवसीय ओरकिड फेस्टिवल उदयपुर में 27 से

राज्य में पहली बार 3 दिवसीय ओरकिड फेस्टिवल का आयोजन वन विभाग द्वारा सज्जनगढ़ बायोलाॅजिकल पार्क के पार्किंग स्थल में 27 से 29 जुलाई तक किया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि इस फेस्टिवल के दौरान दक्षिणी राजस्थान में पाये जाने वाले लगभग 18 प्रजातियों के ओरकिड का प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

 | 

Click here to Download the UT App

आमजन में राजस्थान को लेकर जो मरूप्रदेश की अवधारणा है उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्रदेश में विभिन्न प्रजातियों के ओरकिड्स मौजूद हैं जो दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों में देखने को मिलतेे है। राजस्थान में ओरकिड मुख्यतः फुलवारी की नाल अभयारण्य, सीतामाता तथा माउण्टआबू अभयारण्य में प्रमुखता से पाये जाते है एवं इन ओरकिड में वर्षा ऋतु के दौरान हीं सुन्दर फूल देखने को मिलते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News