राज्य का मोस्ट वांटेड इनामी हार्डकोर अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उदयपुर 30 मार्च 2019, राज्य का मोस्ट वांटेड इनामी शातिर बदमाश और हार्डकोर अपराधी राजू उर्फ़ राजकुमार मीणा जिस पर जानलेवा हमला, चोरी चकारी, लूट, मारपीट, रंगदारी, अवैध वसूली, हथियार दिखाकर फिरौती वसूलने और अवैध हथियार रखने के करीब 30 संगीन केस उदयपुर, डूंगरपुर और भीलवाड़ा के थानों में दर्ज है, को केवड़ा के नाल के जंगलो से अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 | 

पुलिस ने बताया की राजू उर्फ़ राजकुमार मीणा पिता धनपाल मीणा निवासी ननेवातलाई फला लिम्बादरा राज्य के पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित राज्य के सक्रिय 25 हार्डकोर अपराधी में से एक है जिसकी एटीएस, एसओजी और जिला पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही थी। उदयपुर जिला पुलिस ने इस पर दो हज़ार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जावर माइंस पुलिस थानाधिकारी भरत योगी ने बताया की जावर माइंस थाना पुलिस की टीम कांस्टेबल गणेशलाल, विनेश कुमार, पुष्पेंद्र, योगेंद्र, सत्यनारायण, श्यामसुन्दर और मांगीलाल ने मुखबिर की सुचना पर केवड़ा की नाल के जंगलो में दबिश देकर राजू उर्फ़ राजकुमार मीणा को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने टीम को प्रोत्साहित कर हौंसला अफ़ज़ाई की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News