भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशव्यापी आव्हान

प्रदेश सरकार द्वारा अपने साढ़े चार वर्षों के शासन में विद्युत दरों की तीन बार से ज्यादा मुल्यवृद्धि व अघोषित कटौति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेशव्यापी आव्हान पर भाजपा शहर जिला उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्री के सम्मुख धरना दे प्रदर्शन किया। राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर अविलम्ब विद्युत दरों पर की गई मुल्यवृद्धि वापिस लेने और अघोषित विद्युत कटौति को खत्म करने की मांग की।

 | 

भाजपा मीडिया प्रभारी, चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी आव्हान पर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन दिया गया।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। ऐसे में सरकार अपने वायदे से मुकरकर बिजली की दरों में वृद्धि कर पहले से ही मंहगाई से जुझ रही जनता को झटका दे रही है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र श्रीमाली, उपमहापौर, महेन्द्रसिंह शेखावत, किरण जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, कुंतीलाल जैन, वन्दना मीणा, मण्डल अध्यक्ष तखतसिंह शक्तावत, भंवर पालीवाल, चंचल कुमार अग्रवाल, ओम चित्तौड़ा, भैरूसिंह देवड़ा, नानालाल बया, शंभू जैन, दिनेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, नरेश वैष्णव, एसटी मोर्चाध्यक्ष हरीश मीणा, एससी मोर्चाध्यक्ष रमेश जीनगर आदि ने सम्बोधित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News