बच्चों को दी लेखन सामग्री एवं स्कूल फीस

लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा आज लायन प्रेरणा कोठारी के सहयोग से सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की एक जरुरतमंद छात्रा की सालाना फीस दी गई तथा अन्य बालिकाओं को स्टेशनरी, किताबें, स्कूल युनिफाॅर्म, जूते आदि दिये गये।लायन्स क्लब प्रताप ने आज से.14 स्थित आश्रय सेवा संस्थान में आज बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष ऋतु मारू ने बताया कि संस्थान की 23 बालिकाओं को स

 | 

बच्चों को दी लेखन सामग्री एवं स्कूल फीसलायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा आज लायन प्रेरणा कोठारी के सहयोग से सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की एक जरुरतमंद छात्रा की सालाना फीस दी गई तथा अन्य बालिकाओं को स्टेशनरी, किताबें, स्कूल युनिफाॅर्म, जूते आदि दिये गये।

अध्यक्ष लायन राजश्री सोमानी ने बताया कि सेवा गतिविधि में लायन प्रेरणा कोठारी, लायन शान्ता किशनानी, लायन अनिता सुराणा, लायन, प्रणीता तलेसरा, सचिव मंजु इंटोदिया, कोषाध्यक्ष लायन विमला मेहता आदि उपस्थित थे।

निराश्रित बालिकाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

लायन्स क्लब प्रताप ने आज से.14 स्थित आश्रय सेवा संस्थान में आज बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष ऋतु मारू ने बताया कि संस्थान की 23 बालिकाओं को स्वच्छता के किट, 31 पोषाकें दी एवं अल्पाहार कराया।

इस अवसर पर जोन चेयरमेन सुनील मारू, राजीव सुराणा, राकेश पानेरी, प्रीति तलेसरा, अलका सारस्वत, अनामिका चैधरी, रानू आहड़ सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News