हरियाणा के 5 जिलों में अगले 3 में होगा तूफ़ानी हमला ! देखें नई मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज मौसम का मिजाज पूरा बदला हुआ है। आज सुबह से प्रदेश के सिरसा समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है जिससे मौसम पूरा ठंडा हो गया है। सावन के महीने में प्रदेश में जमकर वर्षा हो रही है, इससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हात बन गए है। आइए देखें अगले 3 घंटे में कहां-कहां बारिश होने वाली है... देखें नई रिपोर्ट
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 8.08.2026 @ सांय 9.15 बजे जारी... अगले तीन घंटो में कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला , महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ तेज बारिश भी संभावित। Haryana Weather
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता 10 अगस्त तक ज्यादा बने रहने की संभावना है तथा बाद में मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर थोड़ा नीचे जाने की संभावना बन रही है जिससे सक्रियता में कमी आने की संभावना है।
कल 9 अगस्त व 10 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। Haryana Weather
परंतु 11 व 12 अगस्त को राज्य में आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
