हरियाणा में आज फिर तूफ़ानी हमला! IMD का अलर्ट, तेज बारिश के साथ कई जिलों में गिरेंगे ओले
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया हैं। देशभर में आज नौतपे का छठा दिन है और कई राज्यों में आज भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच आज हरियाणा के मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी करते हुए कहा है की आज प्रदेश में बहुत तेज तूफ़ानी हमला हो सकता है जिससे तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। हरियाणा के मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में तूफान और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। Haryana Weather
हरियाणा के मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
वहीं, उत्तर और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather
30 मई को हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकत है और हवा की रफ्तार बढ़कर 90 kmph तक होसकती है। Haryana Weather
31 मई को हरियाणा का मौसम
हरियाणा के 14 जिलों में बादलवाई रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और झज्जर में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather
एक जून से फिर से गर्मी बढ़ेगी
हरियाणा में जून में तापमान एक बार फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे जून महीने में हीटवेव चल सकती है।
22 जून को प्री-मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्दी पहुंच गया लेकिन अब रफ्तार कम हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और हरियाणा में प्री-मानसून 22 जून से 25 जून तक पहुँच सकता है। Haryana Weather
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मानसून एक जुलाई के बाद प्रवेश करता है। इस बार मानसून में देरी से यह एक सप्ताह लेट हरियाणा में दस्तक दे सकता है।
