हरियाणा के गुरुग्राम समेत 14 जिलों में होगा तूफ़ानी हमला ! देखें अगले 3 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज शाम होते-होते अब बदल रहा है। हरियाणा के मौसम विभाग ने हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में यमुनानगर समेत कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।
आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 2.09.2026 @ सांय 3.25 बजे जारी... अगले तीन घंटो में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।