हरियाणा के हांसी-हिसार समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगा तूफानी हमला ! देखें नई IMD रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के हांसी-हिसार समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगा तूफानी हमला ! देखें नई IMD रिपोर्ट

Udaipur Times, Haryana  Weather : हरियाणा में  मौसम का मिजाज काफी आज बदला हुआ है। हरियाणा के मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए हांसी-हिसार समेत कई जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल में हवाओं के साथ मध्यम बारिश तथा चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, जींद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है। 

आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 08.07.2026 @ दोपहर 1.15 बजे जारी... अगले तीन घंटो में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल में हवाओं के साथ मध्यम बारिश तथा चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, जींद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News