हरियाणा के हिसार समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगा तूफ़ानी हमला ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज करवट ले चुका है। हरियाणा के मौसम विभाग ने हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 10.08.2026 @ दोपहर 1.35 बजे जारी... अगले तीन घंटो में फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ तेज बारिश भी संभावित।
