हरियाणा के सिरसा समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगा तूफ़ानी हमला ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा के मोसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे सिरसा-चंडीगढ़ समेत सभी जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।
आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 21.07.2026 @ सुबह 10.45 बजे जारी... अगले तीन घंटो में महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर, रोहतक, हिसार, हांसी में मध्यम से तेज बारिश तथा कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला/चंडीगढ़, यमुनानगर, अंबाला, फरीदाबाद, पलवल में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ।
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 20 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे हरियाणा राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है ।
