राजस्थान के इन 11 जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी, देखें IMD का बड़ा अपडेट
Udaipur Times,Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश हो रही है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर आज गुरुवार से देखने को मिलेगा। जिसके चलते 30 जुलाई को राजस्थान के 11 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक नए सिस्टम के असर से राजस्थान में कल और 1 अगस्त को 7 जिलों के भारी बारिश हो सकती है। अगस्त के पहले सप्ताह में राजस्थान में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ जिले में 40 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा के बांदीकुई में 36 मिमी, बैजूपाड़ा में 23 मिमी, अलवर के टहला में 20 मिमी और मालाखेड़ा में 15 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की - पूर्वी भारत के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' सिस्टम कमजोर होकर 'डिप्रेशन' में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।
