Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले रखी है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कल गुरुवार को अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। बारिश के चलते दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मानसून सीजन में अब तक 25 फीसदी कम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सूखे जैसे हालात हैं। यहां अब भी तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है।
विभाग ने 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर हल्का पड़ने और मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई।
राजस्थान के अधिकांश शहरों के तापमान में गुरुवार को तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है।