राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफ़ानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में होगी तूफ़ानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times,Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा  है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून अब कमजोर होने लगा है। वही, शनिवार को जोधपुर संभाग के एरिया में अच्छी बारिश हुई। जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर में 1 से 3 इंच तक बारिश दर्ज हुई।सबसे ज्यादा पानी बाड़मेर के सेड़वा में बरसा। 

 मौसम विभाग ने आज 26 जुलाई को 3 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और 27 जुलाई को अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने की आशंका है। वही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बताया की मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गई, जिससे राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर अब कमजोर हो गया। बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम विकसित हुआ है, जो अब धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ बढ़ेगा, जिसके चलते 28 जुलाई से राज्य के पूर्वी जिलों में बारिश की ग​तिविधियां फिर से शुरू होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News